Farewell Ceremony, July 2023
शशिभूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ में आज दिनांक 23 जुलाई 2022 को स्नातक तृतीय वर्ष की छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया । महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ ० अंजुम इस्लाम द्वारा जोया नाज अंसारी को ‘मिस शशिभूषण 2022’ का खिताब , प्रियंका पाल और गर्विता सिंह को रनरअप घोषित किया गया । कार्यक्रम में स्नातक द्वितीय एवं प्रथम वर्ष की छात्राओं द्वारा मोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई । स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा मंच संचालन किया गया । समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
Annual Function 23 July, 2022
शशिभूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ में आज दिनांक 23 जुलाई 2022 को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया । वार्षिकोत्सव का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ । तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य, डॉ० अंजुम इस्लाम ने महाविद्यालय में चली वर्षभर की गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी । शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष श्रीमती चांदना बोष को कोविड के दौरान छात्राओं के हित में कार्य करने के लिए प्राचार्य की तरफ से प्रशस्ति – पत्र प्रदान किया गया । महाविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति – पत्र एवं पदक महाविद्यालय के प्रबंधक श्री पंकज भट्टाचार्य द्वारा दिया गया । प
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2022
आज दिनांक 21 जून 2022 को शशि भूषण बालिका डिग्री कॉलेज लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की काई की छात्राओं को शिक्षा शास्त्र विभाग की डॉक्टर आरती कनौजिया ने विभिन्न योग आसनों की उपयोगिता बताते हुए योगासन कराया साथ ही योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ शरीर व मस्तिष्क के लिए वरदान है। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अंजुम इस्लाम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रंजीता राय के निर्देशन में संपन्न हुआ इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।
योग सप्ताह, शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज लखनऊ
शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज लखनऊ की 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने महाविद्यालय परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम 2022 के अवसर पर अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत 14 जून 2022 को कालेज परिसर में एएनओ कैप्टन डा० ऋचा मिश्रा के साथ योगासन एवं सूर्य नमस्कार किया इस अवसर पर कैप्टन ऋचा मिश्रा ने कैडेटों एवं अन्य लोगों को योगा से होने वाले फायदों के बारे में बताया व नित्य उन्हें योगा करने के प्रति जागरूक भी किया ।
Smart phone distribution to BA & B Com 3rd year students on 11th April
Smart phone distribution to BA & B Com 3rd year students on 11th April by the Principal Dr Anjum Islam and the Manager of the college Sri Pankaj Bhattacharya